मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 29 October 2026
विज्ञापन
होम›अवर्गीकृत›Kanpur : ड्रामा प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू ने प्रदेश भर में पाया पहला स्थान
अवर्गीकृत

Kanpur : ड्रामा प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू ने प्रदेश भर में पाया पहला स्थान

Akash Chaudharyअपडेट: March 9, 2025

भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को मिला दूसरा स्थान
राजभवन में नाट्य एवं भाषण प्रतियोगिता का हुआ था आयोजन
– प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों ने किया प्रतिभाग
-कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को रकिया सम्मानित

Kanpur । कुलाधिपति / राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में राजभवन में भाषण और नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों ने परचम लहराया।

नाट्य प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम में पहला स्थान प्राप्त किया। टीम में कांची त्रिपाठी, सुन्दरम मिश्रा,ओजस्वी दीक्षित,शरद,आदर्श सिंह चौहान,विभांश वर्मा,अनन्त सक्सेना,सुमित तिवारी,अथर्व मिश्रा शामिल है। भाषण प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की छात्रा नंदिनी दुबे ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ साथ अन्य कौशल में आगे आ रहे है । विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि हमारे विद्यार्थी न केवल ज्ञान और तर्कशक्ति में कुशल हैं, बल्कि उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और सांस्कृतिक चेतना भी आगे है।

भाषण प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करना उनकी विचारशीलता, कॉन्फिडेंस और इफेक्टिव कम्युनिकेशन की स्किल को दर्शाता है। नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी, अभिनय कौशल और समूह-समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के छह ग्रुप बनाए गए गए थे। प्रत्येक ग्रुप के विश्वविद्यालय द्वारा तीन स्तर पर भाषण तथा नाट्य प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रथम स्तर पर सभी संबद्ध महाविद्यालय के मध्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रथम तथा द्वितीय विजेताओं के द्वारा ग्रुप के सभी विश्वविद्यालयों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित की गई और अंतिम रूप से सभी 6 ग्रुप के विश्वविद्यालय के प्रथम विजेताओं के मध्य यह प्रतियोगिता राज भवन में कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल के समक्ष आयोजित की गई।

भाषण प्रतियोगिता में दहेज प्रथा उन्मूलन, विकसित भारत, बाल विवाह तथा नाट्य के विषय थे द्रौपदी का वस्त्रहरण राम वनवास , तथा अहिल्याबाई होलकर आदि विषय रखे गए थे।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंतिम रूप से सभी ग्रुप के मध्य सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राजभवन में स्टूडेंट्स के साथ क्राइस्ट चर्च कॉलेज से प्रो मीत कमल एवं विवि कैंपस से डॉ रश्मि गोरे भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *