Thursday, February 5, 2026
HomeखेलKanpur : बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू और रतनलाल शर्मा स्टेडियम ने जीते...

Kanpur : बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू और रतनलाल शर्मा स्टेडियम ने जीते स्वर्ण पदक

Kanpur । कानपुर सीनियर महिला/ पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय ने विजेता और कानपुर देहात उपविजेता रहा। वहीं यूथ वर्ग में स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम किदवई नगर विजेता व एकलव्य बॉक्सिंग एकेडमी उपविजेता रही।

#kanpur

महिला वर्ग में स्व. राजेश दीक्षित बॉक्सिंग एकेडमी ने पहला तथा एकलव्य बॉक्सिंग एकेडमी ने दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले ग्रीनपार्क में आयोजित हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ शिव दरस प्रसाद, बेताल सोनकर और पुरस्कार वितरण नीतू कटियार द्वारा किया गया। इस मौके पर हसन रजा जैदी, अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, भगवानदीन, संजय गुप्ता, मनीष हजारिया आदि मौजूद रहे।

#kanpur

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कानपुर देहात से मोहित, मयंक शामिल रहे वहीं सीएसजेएमयू से तेजस अवस्थी, आकाश पांडे, सानू मिश्रा, आर्यन पाण्डेय, दिग्विजय सिंह ने और एकलव्य एकेडमी से कृष्ण ने पहला स्थान हासिल किया।

यूथ वर्ग में कानपुर देहात से निहाल, सीएसजेएमयू से शुभम कुमार, रतनलाल शर्मा स्टेडियम से मानस मिश्रा, दिवाकर क्लब से देव सिंह, एकलव्य एकेडमी से निर्भय गुप्ता, तेजस सोनकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

महिला वर्ग में रतनलाल शर्मा स्टेडियम से यशिका राज और मन्नत कुशवाहा, स्व.राजेश दीक्षित एकेडमी से जेहरा नूर, जानवी और अंजलि तथा दिवाकर एकेडमी से अपूर्वा ने पहला स्थान हासिल किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...