Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : 2570 गांवों के कृषकों को सीएसए के वैज्ञानिकों ने सिखाए...

Kanpur : 2570 गांवों के कृषकों को सीएसए के वैज्ञानिकों ने सिखाए खेती बाड़ी के गुर

Kanpur।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के निदेशक प्रसार डॉ आर के यादव ने बताया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान (9 मई से 12 जून 2025) में विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों के 45 वैज्ञानिकों की टीमो ने 2570 गांवों के किसानों से संवाद कर उनको खेती-बाड़ी के नव विकसित तकनीको की बारीकियां समझाई।

 

 

 

डॉ यादव ने बताया कि इस अभियान में गठित टीमों में कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक, आईसीएआर वैज्ञानिक तथा कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।इस अभियान के द्वारा कृषकों को फसलों की जलवायु अनुकूल किस्में,धान की सीधी बुवाई, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी का प्रयोग, फसल विविधीकरण, कृषि में यंत्रीकरण एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

 

 

इस अभियान के अंतर्गत 3 जून 2025 को प्रदेश के कृषि,कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी ने बिल्हौर के ग्राम सराय दस्तम में कृषकों को संबोधित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर तकनीकी खेती अपनाने व टिकाऊ खेती करने पर जोर दिया।

 

 

 

तत्पश्चात 8 जून 2025 को प्रदेश के ओजस्वी एवं दूरदर्शी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी ग्रीष्मकालीन मक्का फसल का हवाई सर्वेक्षण कर जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया में कृषकों को संबोधित किया। मा.मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के किसान पहले दो फसलें ही उगाते थे ,परंतु आज तीसरी फसल ( ग्रीष्मकालीन मक्का) का प्रदेश में 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्पादन करके मुनाफा कमा रहे हैं। और यही किसानों के परिवर्तन का आधार है।

 

 

डॉ यादव ने बताया कि इस अभियान में जनपद रायबरेली में प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषकों को संबोधित कर कृषि में वैज्ञानिक तकनीके अपनाने की अपील की।

 

 

निदेशक प्रसार ने बताया कि इस अभियान में विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा 1898 कार्यक्रम कराए गए। जिसमें 2570 ग्रामों के 323109 कृषकों से संवाद कर उन्हें कृषि तकनीक की जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...