Kanpur ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश कृषि एकेडमिक समिति द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड दिया गया है।
ज्ञातब्य हो कि गत 4 फरवरी 2025 में समिति की लखनऊ में हुई सामान्य बैठक में सीएसए को उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय हेतु समिति द्वारा संस्तुति किया गया था। डॉ सिंह ने बताया की विश्वविद्यालय द्वारा कृषि शिक्षा,शोध एवं प्रसार क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु यह अवार्ड प्रदान किया गया है।
कुलपति डॉक्टर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2024 में विभिन्न संस्थाओं/विभागों में लगभग 60% से अधिक छात्र छात्राओं का प्लेसमेंट कराया गया है।जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही गत वर्ष विश्वविद्यालय के इटावा परिसर में छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके अतिरिक्त शिक्षा में आई गुणवत्ता में वृद्धि के दृष्टिगत गेट परीक्षा वर्ष 2024 परीक्षा में पांच छात्र चयनित हुए।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की लगातार संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। विश्वविद्यालय के 15 कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से कृषकों/कृषक महिलाओं तथा कृषि उद्यमियों को कृषि तकनीकी/कृषक प्रशिक्षण/ प्रदर्शन एवं कृषि सलाहकार सेवाओं के द्वारा सशक्त बनाकर उनकी आय में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय को प्रदेश में उत्कृष्ठ कृषि विश्वविद्यालय का अवार्ड मिला है।