Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसए को मिला सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड

Kanpur : सीएसए को मिला सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड

विश्वविद्यालय के पांच कृषि वैज्ञानिकों सहित केवीके को भी मिला सम्मान

Kanpur।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय अवार्ड प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया।यह अवार्ड उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ के सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किए गए। ये अवार्ड उत्तर प्रदेश कृषि एकेडमिक समिति द्वारा अनुमोदनोंउपरांत प्रदान किए गए।

#kanpur

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह को ऑनरेरी फैलो 2024, निदेशक प्रसार डॉ आरके यादव को फसल सुधार में सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड,डॉ पीके सिंह को फसल विज्ञान, डॉ वी के त्रिपाठी को उद्यान विज्ञान एवं फेलो उद्यानिकी जब कि अनुवांशिकीय एवं पादप प्रजनन की डॉक्टर श्वेता यादव को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र लखीमपुर खीरी को उत्कृष्ट प्रसार गतिविधियों हेतु सम्मानित किया गया। ज्ञातब्य हो कि विगत 4 फरवरी 2025 को समिति की सामान्य बैठक में समिति द्वाराअवार्ड संस्तुत किए गए थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय को प्रदेश में उत्कृष्ट कृषि विश्वविद्यालय सहित 8 अवार्ड प्रदान किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...