Saturday, February 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : नशे के कारोबार पर वार: अनवरगंज पुलिस ने पकड़ा शातिर...

Kanpur : नशे के कारोबार पर वार: अनवरगंज पुलिस ने पकड़ा शातिर चरस तस्कर

कानपुर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अनवरगंज थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक शातिर चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. आरिफ उर्फ सिंहानिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 530 ग्राम चरस बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

अनवरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की रडार पर था, लेकिन अपनी चालाकी से गिरफ्तारी से बचता रहा। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से कानपुर के बाबूपुरवा इलाके का रहने वाला है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरिफ यह भारी मात्रा में चरस कहाँ से लाता था और शहर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने इस सफलता को नशीले पदार्थों के काले कारोबार में लगे नेटवर्क को बड़ा झटका बताया। उच्चाधिकारियों ने अनवरगंज थाना पुलिस टीम की इस सराहनीय कार्यवाही की जमकर सराहना की।
इस गिरफ्तारी से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। शहर में पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई के कारण नशे के कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...