Sunday, February 8, 2026
HomeखेलKanpur: कूच बिहार ट्राफीः कानपुर में राजस्थान के खिलाफ प्री क्वार्टरफाइनल खेलेगी...

Kanpur: कूच बिहार ट्राफीः कानपुर में राजस्थान के खिलाफ प्री क्वार्टरफाइनल खेलेगी यूपी टीम

Kanpur: उत्तराखंड को एक पारी व 98 रनों से हराकर एलीट ग्रुप-डी में 23 अंक लेकर उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम ने कूच बिहार ट्राफी के नॉकआउट में प्रवेश किया। यूपी का प्री क्वार्टर फाइनल में अब सामना राजस्थान से होगा। यह मुकाबला 14 से 17 दिसंबर तक कानपुर में खेला जायेगा।

कूच बिहार ट्राफी में उत्तर प्रदेश टीम का सफर अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। यूपी को लीग के अपने पांच मुकाबलों में तीन में जीत, एक हार व एक ड्रा मैच खेलना पड़ा। कानपुर में खेले गये लीग के चौथे मैच में यूपी ने पहली पारी में पिछड़ने के बावजूद विदर्भ को चारों खाने चित करते हुए 105 रनों की हैरतअंगेज जीत हासिल की थी। टीम के इसी प्रदर्शन को देखते हुए अब प्री क्ववार्टरफाइनल मुकाबले की मेजबानी भी कानपुर को सौंपी गयी है। यूपीसीए की मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने इस मैच की मेजबानी कानपुर को मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यूपी टीम जिस तरह से शानदार प्रदर्शन कर रही है उसे देखकर यकीन है कि वह आगामी मैच में भी जीत हासिल कर खिताब की तरफ बढे़गी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...