Thursday, February 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर...

Kanpur : पुलिस का सराहनीय कार्य: गुमशुदा बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलवाया

Kanpur । 28 अक्टूबर: कानपुर के जाजमऊ वाजिदपुर कॉलोनी निवासी श्रीमती तारा की 14 वर्षीय बेटी आकांक्षा, 24 अक्टूबर को अपनी मां से नाराज होकर घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट जाजमऊ थाना में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और विवेचक उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा की अगुवाई में 28 अक्टूबर को प्योदी गांव से बच्ची को सकुशल बरामद किया। इसके बाद एंटी रोमियो टीम की उप निरीक्षक पूनम सिंह ने किशोरी से पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया।

इसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।बच्ची को सकुशल घर लौटते देख परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...