Friday, March 6, 2026
HomeखेलKanpur : कर्मवीर सिंह के हाथों में ग्रीनपार्क की कमान

Kanpur : कर्मवीर सिंह के हाथों में ग्रीनपार्क की कमान

Kanpur । एक महीने से खाली चल रहे ग्रीनपार्क क्रीड़ाधिकारी का पद का कार्यभार शुक्रवार को कर्मवीर सिंह ने बतौर अतिरिक्त क्रीड़ाधिकारी के रूप में संभाल लिया। उनका मूल रूप से तैनाती स्थल फर्रुखाबाद है और वह वहां के क्रीड़ाधिकारी हैं, जबकि उन्हें कानपुर में अतिरिक्त कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कर्मवीर सिंह ने 16 दिसंबर 2016 को कन्नौज में तैनात हुए थे। इसके बाद उन्हें महाराजगंज, फर्रुखाबाद और अब कानपुर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वह मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले हैं। वह एथलेटिक्स के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होने के साथ-साथ कोच की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...