बिठूर भारत की आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक:सीएम योगी
Kanpur ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिठूर महोत्सव के समापन सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नानाजी राव पेशवा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया व 1857 की क्रांति में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा प्रयुक्त शस्त्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इसके उपरांत करने मुख्यमंत्री के द्वारा महोत्सव स्थल पर लगे ओडीओपी के उत्पादों के उत्पादों का भी अवलोकन किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही बिठूर भारत की आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक है। कानपुर के बिठूर से नाना राव पेशवा ने देश के प्रथम स्वातंत्र्य समर को आगे बढ़ाया।
प्रधानमंत्री ने विरासत और विकास के नए भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की, आज उसका साकार स्वरूप हम सभी को हर स्तर पर देखने को मिल रहा है। यह नए भारत के रूप में हम सभी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। बिठूर महोत्सव इसी श्रृंखला की एक महत्वपूर्ण कड़ी बन रहा है। सरकार अपने महापुरुषों का सम्मान करने और उनके गौरव को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
आपने विगत 10 वर्षों में बदलते हुए कानपुर को देखा है। आज कानपुर में विकास की अनेक परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। कानपुर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। यहां एम्युनिशन की मैन्युफैक्चरिंग भी हो रही है। टेक्सटाइल के नए हब के रूप में विकसित करने के लिए फ्लैटेड फैक्ट्री का निर्माण किया जा रहा है।
कानपुर रेडीमेड गारमेंट्स के एक नए केंद्र के रूप में फिर से विकसित होने जा रहा है।मुख्यमंत्री ने मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने के साथ- साथ नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के 1302 लाभार्थियों को 5 करोड़ 42 रुपए की ऋण वितरण , 329 नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 127 लाभार्थियों को 6 करोड़ 35 लाख रुपये का वितरण आदि को मंच से माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वितरित किये गए।