Tuesday, January 13, 2026
HomeखेलKanpur : शहर के गोल्फ खिलाड़ी चमके, उप्र टीम ने राष्ट्रीय मिनी...

Kanpur : शहर के गोल्फ खिलाड़ी चमके, उप्र टीम ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में 26 पदक जीते

Kanpur । 11वीं राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन तीन से आठ जनवरी तक नागपुर के मारिस कालेज में हुआ। इसमें उप्र की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विभिन्न वर्ग में 26 पदक जीते। उप्र की टीम से खेल रहे शहर के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, आठ रजत और 12 कांस्य पदक शहर का मान बढ़ाया।

उप्र मिनी गोल्फ संघ के महासचिव यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में मंगलम ने स्वर्ण और कांस्य जीता। युवान, नमन ओर देव मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किया। सब जूनियर के नाकआउट वर्ग में रेयान, अबुजर, अभिमन्यु, मो. शिराज ने दो-दो कांस्य पदक तथा विवान, देवेश ने एक-एक कांस्य पदक जीता।

वहीं, जूनियर के नाकआउट वर्ग में अचिंत्य और सक्षम ने दो-दो रजत पदक तथा सार्थक और अश्मित ने एक-एक रजत पदक जीता। चैंपियनशिप के स्पीड प्ले में विवान, रेयान, सार्थक, युवान और समक्ष ने स्वर्णिम छाप छोड़ी। सक्षम ने स्वर्ण के साथ स्पीड प्ले में रजत पदक भी हासिल किया।

उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों के बीच उप्र की जूनियर बालक वर्ग की टीम ने दूसरा, सब जूनियर बालक टीम ने तीसरा और सब जूनियर के स्ट्रोक वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर गोल्फ में शहर के बढ़ते कदमों से परिचित कराया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...