Wednesday, January 14, 2026
HomeकानपुरKanpur : शहर की सारिका गुप्ता माता रमाबाई अम्बेडकर अवार्ड से हुई...

Kanpur : शहर की सारिका गुप्ता माता रमाबाई अम्बेडकर अवार्ड से हुई सम्मानित

Kanpur । वंचितों और महिलाओं के कल्याण को कार्य करने के लिए शहर की सारिका गुप्ता को माता रमाबाई अम्बेडकर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड 8 मार्च को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में डॉक्टर (प्रो.) किरीट भाई प्रेमजी भाई सोलंकी की उड़ान संस्था की ओर से हुए कार्यक्रम के दौरान सारिका को देने के लिए घोषणा हुई थी।
यह अवार्ड भारत के 23 राज्यों में वंचितों व महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। इस वर्ष देश की 180 महिलाओं को यह सम्मान प्राप्त हुआ है, जिसमें कानपुर की सारिका एक हैं। वह सेवायोजन कार्यालय, कानपुर में दिव्यांगों के कार्य के लिए नियुक्त हैं।
जिसे सोमवार को कल्याणपुर की विधायक नीलिमा कटियार ने सारिका गुप्ता को अवार्ड व मेडल सौंपा। इस दौरान उड़ान संस्था के राष्ट्रीय महासचिव सुशील कुमार कमल भी मौजूद रहे। इस उपलिब्ध पर सहायक निदेशक सेवायोजन उज्जवल कुमार सिंह, जिला रोजगार सहायता अधिकारी प्रिया गौतम व अन्य कर्मचारियों ने सारिका को बधाई दी।
वह राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफि्टंग खिलाड़ी भी हैं, पिछले वर्ष उन्होंने 85 प्लस भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...