Monday, April 6, 2026
HomeखेलKanpur : उप्र क्लासिक पावरलिफ्टिंग में शहर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण...

Kanpur : उप्र क्लासिक पावरलिफ्टिंग में शहर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण समेत 13 पदक जीते

Kanpur।  आगरा में 3 से 5 अप्रैल तक खेली गयी उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य समेत कुल 13 पदकों पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में शहर से 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें महिला वर्ग में अर्चना पांडे ने 53 किग्रा. भार वर्ग, रिया सिंह ने 57 किग्रा., शर्मीला सिंह ने 63 किग्रा. में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आयूषी यादव 52 किग्रा., निशा वर्मा ने 63 किग्रा., प्राची ठाकुर ने 57 किग्रा. में रजत पदक जीता।

पुरुष वर्ग में दिव्यांशु ने 66 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण, पियूष राजपूत ने 93 किग्रा. और अभिषेक कटियार ने 83 किग्रा. भार वर्ग में रजत तथा विशेष सिंह ने 59 किग्रा., एस अभिषेक ने 66 किग्रा., तैय्यब खान ने 93 किग्रा. अभिषेक राजपूत ने 83किग्रा. में कांस्य पदक जीता। टीम की वापसी पर जिला संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम, टीम मैनेजर मो. शिबली, आफीसियल म्रदुला अग्रवाल व चिराग निगम ने पदक विजेताओं का स्वागत किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...