सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, कक्षा 8 के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई
Kanpur । कल्याणपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय ईश्वरीगंज विनौर में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जमील खान ने की। इस दौरान कक्षा 8 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक पवन सचान एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें स्कूल के विकास और शैक्षिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मनोज कुमार (एआरसी), अजय सिंह (एआरपी), जफर अंसारी, जय कुमार सिंह, भावना श्रीवास्तव, इंदिरा सिंह, कमाल अहमद, सुषमा श्रेष्ठ, उमा मिश्रा, अमित सिंह, हर गोविंद सिंह, जैद अख्तर, सरयू सिंह और राजा सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


