Kanpur । हर्षनगर स्थित आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में मंगलवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें अवनी सेठ ने प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया। खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कानपुर प्रांत श्रीराम, विशिष्ट अतिथि वेणुरंजन भदौरिया और महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. ऋतंभरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अतिथि श्रीराम ने कहा कि खेलों को अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि वेणुरंजन भदौरिया ने शिक्षा,तकनीक, साहित्य और खेलों के समन्वय को समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
खेल प्रतियोगिताओं का संचालन क्रीड़ा समिति प्रभारी डॉ. प्रियंका सिंह व उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जया भारती व डॉ. प्रियंका ने किया और धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रियंका सिंह ने प्रस्तुत किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:::
शतरंज में दीक्षा तिवारी प्रथम, महक सोनकर द्वितीय और प्रियंका बाथम तृतीय रहीं।
शॉटपुट में चेष्टा तनवानी प्रथम, वर्षा द्वितीय और अपर्णा कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं।कैरम में पूजा गौतम प्रथम, शिखा सोनवानी द्वितीय और मुस्कान गुप्ता तृतीय रहीं। बैडमिंटन(छात्रा वर्ग) में रिषिता कुरील विजेता और तनिष उपविजेता रहीं। कबड्डी में मानविकी टीम विजेता और वाणिज्य टीम उपविजेता रही।
बैडमिंटन (शिक्षिका वर्ग) में शिखा मिश्रा विजेता और प्रो. अजिता सिंह उपविजेता रहीं। क्रिकेट (शिक्षणेतर कर्मचारी वर्ग) में कप्तान करुणेश कटियार की टीम विजेता और कप्तान रोहित तोमर की टीम उपविजेता रही, मैन ऑफ द मैच रोहित कुमार रहे।

