Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : दिव्यांशु की अर्धशतकीय पारी से कैरेबियन ब्लूस विजयी

Kanpur : दिव्यांशु की अर्धशतकीय पारी से कैरेबियन ब्लूस विजयी

Kanpur । केएसपीएल की ओर से वेटरेंस लीग बिग बैश सीजन-3 टूर्नामेंट में शनिवार रात को खेले गए पहले मैच में कैरेबियन ब्लूस ने जीटीबी लीजेंट्स को पांच विकेट से मात दी। दूसरे मैच में कानपुर सुपर जाइंट्स ने एएमसी एवेंजर्स को 25 रन से पराजित किया।
#kanpur
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में जीटीबी ने 18.1 ओवर में 108 रन बनाए। टीम से चेतन ने 25, सुशील ने 24 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में वैभव शुक्ला, अनुराग, चंद्रभाल व वैभव चौहान ने दो-दो को आउट किया। जवाब में कैरेबियन ब्लूस ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 109 रन बनाकर मैच जीता।
#kanpur
जीत में दिव्यांशु ने 64 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में डीएम ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच दिव्यांशु त्रिवेदी को चुना गया।गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर दूसरे मैच में कानपुर सुपर जाइंट्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 182 रन बनाए। टीम से सैद ने 60 रन बनाए, तो गेंदबाजी में डॉ. फहीम अंसारी ने चार, डॉ. इरफान ने दो को आउट किया।
जवाब में एएमसी एवेंजर्स की टीम 20 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन ही बना सकी। टीम से डॉ. सचिव ने 72 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में हर्षित, अंकित व शुभांग ने एक-एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच सैद को चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...