Kanpur । केसीए से आबद्ध स्पार्क क्लब की ओर से चंद्रा कप क्रिकेट लीग में मंगलवार को पहले मैच में सी
स्पोर्टिंग यूनियन ने स्पार्क क्लब को पांच रन से मात दी। दूसरे मैच में नेशनल यूथ ने सोनेट क्लब को नौ विकेट से हराया। तीसरे मैच में एसएसएसए ने भारत क्रिकेट क्लब को 59 रन से पराजित किया।

मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट मैदान पर पहले मैच में सी स्पोर्टिंग यूनियन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन बनाए। टीम से हर्षित ने 48, उमेश ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में निखिल, अंबुज व शेखर सुमन ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में स्पार्क क्लब ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन ही बनाए।
टीम से पवन ने 29 व सत्यम ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हर्षित व दीपक ने तीन-तीन विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच हर्षित को चुना गया। दूसरे मैच में सोनेट क्लब ने 18.1 ओवर में 128 रन बनाए। टीम से आनंद ने 24, मो. आरिफ ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अभिषेक राय ने तीन, दानेश व लक्ष्य ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल यूथ ने 10.3 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीता। जीत
में अरमान तिवारी ने 68 रन व देवांश ने 43 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अव्यक्त ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अरमान तिवारी को चुना गया। तीसरे मैच में एसएसएसए ने 20 ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाए। टीम से मयंक तिवारी ने 52 रन, धनंजय यादव ने 40 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सागर सिंह ने दो, त्रिभुवन, प्रिंस, कार्तिक व देवेंद्र ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब में भारत क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 18.4 ओवर में 134 रन ही बना सकी। टीम से प्रिंस ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, तो गेंदबाजी में माधव ने तीन, नितिन
व निष्कर्ष ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच धनंजय को चुना गया।


