Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : 69वीं जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता अंडर 14 में बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन...

Kanpur : 69वीं जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता अंडर 14 में बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन बना विजेता

Kanpur । 69वीं जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता मंगलवार को बेनाझाबर ​स्थित बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन में हुई। इसमें अपनी बेहतरीन चालों के दम पर ​खिलाड़ियों ने विप​क्षियों को पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
अंडर-14 (बालक वर्ग) में बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन विजेता व आरके मिशन स्कूल उपविजेता रहा, तो बालिका वर्ग में बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन विजेता और कानपुर विद्या मंदिर उपविजेता रहा।  अंडर-17 (बालक वर्ग) में बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज विजेता और बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन उपविजेता रहा, तो बालिका वर्ग में बीएनएसडी ​शिक्षा निकेतन विजेता और कानपुर विद्या निकेतन उपविजेता रहा।
अंडर-19 (बालक वर्ग) में बीएनएसडी इंटर कॉलेज विजेता और जीएनके इंटर कॉलेज उपविजेता रहा, तो बालिका वर्ग में कुमारी उद्यान विजेता और कानपुर विद्या मंदिर उपविजेता रहा। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल बृजमोहन कुमार सिंह, आयोजक सचिव आशीष शुक्ला, सहसचिव सत्य प्रकाश तिवारी, शिव सेवक शर्मा, अमित तिवारी, वीरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दयाशंकर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...