Monday, February 9, 2026
HomeखेलKanpur : संडे लीग में ब्लू वारियर्स, मेटाडोर, क्रेजी रेंजर्स और पटेल...

Kanpur : संडे लीग में ब्लू वारियर्स, मेटाडोर, क्रेजी रेंजर्स और पटेल एकादश की शानदार जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट लीग (संडे लीग) में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। इसमें ब्लू वारियर्स, मेटाडोर, क्रेजी रेंजर्स और पटेल एकादश ने जीत हासिल की। कमला क्लब में खेले गए मुकाबले में राइजिंग कानपुर वारियर्स ने 28.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। जवाब में ब्लू वारियर्स एकादश ने 24 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर टीम को जीत दिलाई। मैच में 46 रन और दो विकेट लेने वाले धर्मेंद्र यादव मैन आफ द मैच बने।

पीएसी मैदान में खेले गए दूसरे मुकाबले में मेटाडोर एकादश के 209 रनों के जवाब में कलावती सुपर किंग्स एकादश 183 रन ही बना सकी। मेटाडोर एकादश को जीत दिलाने में रितेश गुप्ता का योगदान सबसे ज्यादा रहा। रितेश ने 47 रन बनाने के साथ ही छह विकेट लेकर कलावती सुपर किंग्स को 26 रन की शिकस्त दी। लीग का तीसरा मुकाबला सप्रू मैदान में डैम चार्जेज बनाम क्रेजी रेंजर्स के बीच हुआ। डैम एकादश के 171 रनों के लक्ष्य को क्रेजी रेंजर्स ने एक विकेट के नुकसान पर हासिल किया।

रेंजर्स की ओर से आयुष ने शतक लगाकर टीम को आसान जीत दिलाई। इसके लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। वहीं, कानपुर साउथ मैदान में बीसीए लीजेड्स के 269 रनों के जवाब में पटेल एकादश ने लक्ष्य को पांच विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाकर हासिल किया। पटेल एकादश के हसीन अहमद को शतकीय पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...