Monday, April 28, 2025
HomeकानपुरKanpur : भाजपा का वन नेशन वन इलेक्शन कैंपेन का अभियान की...

Kanpur : भाजपा का वन नेशन वन इलेक्शन कैंपेन का अभियान की बांटी जिम्मेदारी

Kanpur ।भारतीय जनता पार्टी उत्तर की वन नेशन वन इलेक्शन अभियान को लेकर हुईं बैठक में अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन का संकल्प नितांत आवश्यक है।

बार बार होने वाले चुनावों से देश की जनता की गाढ़ी कमाई का अरबों रुपया जो जनता सरकार को टैक्स के रूप में देती है बर्बाद होता है।देश के विकास के लिए वन नेशन वन इलेक्शन अत्यन्त आवश्यक है।

बैठक को संबोधित करते हुए वन नेशन वन इलेक्शन के कानपुर उत्तर के संयोजक निवर्तमान जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि भारत विकसित राष्ट होने की दिशा में बढ़ रहा और विश्व के विकसित राष्ट्रों में वन नेशन वन इलेक्शन होता है।

इसलिए भारतीय जनता पार्टी वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन करती है।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन अभियानके लिए निम्न लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला,अवधेश सोनकर, राजू शर्मा,अनुराग शर्मा,रंजीता पाठक, आशापाल, शिवांग मिश्रा,प्रमोद विश्वकर्मा रामजी शुक्ला, अभिमन्यु सक्सेना राहुल दीक्षित,अतुल दीक्षित,अनूप चौधरी,गुंजन शर्मा, राम जी गुप्ता,सोनू राठौर, मुजफ्फर खान,सरोज कटियार, उर्मिला अवस्थी,आदि लोग उपस्थित थे।

जाने किसको क्या मिली जिम्मेदारी,:-

प्रबुद्ध समागम_संतोष शुक्ला परमानंद शुक्ला,
एनजीओ– मनुज गोयल, प्राणवीर सिंह,
महिला समागम – सरोज सिंह,गुंजन शर्मा
युवा समागम,_शिवांग मिश्रा,सोनू राठौर।
महिला महाविद्यालयों में संपर्क_रंजीता पाठक, रिचा सक्सेना।

पदयात्रा_विनोद सोनकर,संजीत कुमार
अधिवेशन _कौशलेंद्र सिंह ,हर्षित श्रीवास्तव लाला।
टाऊन हाल_रामजी शुक्ला,रामजी गुप्ता।
गोष्ठी युवा मोर्चा है_प्रमोद विश्वकर्मा, अभिमन्यु सक्सेना
भाषण , परिचर्चा,_अतुल दीक्षित,वीरेंद्र सिंह।
लेख प्रतियोगिता _जितेन्द्र विश्वकर्मा राजू, आशा पाल।
चाय पर चर्चा_अनूप चौधरी,विजय वर्मा।
मानव श्रृंखला _अनुभव कटियार,सरोज कटियार
प्ले कार्ड प्रदर्शन_अनुज दीक्षित,राहुल दीक्षित
वाहन पर स्टीकर_रोहित साहू, मुजफ्फर खान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...