Wednesday, February 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : भाजपा नेता पर सरेराह जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Kanpur : भाजपा नेता पर सरेराह जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दुकान विवाद में घात लगाकर हमला, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर आरोपी तलाश शुरू की

 

Kanpur । रावतपुर थाना क्षेत्र के छपेड़ा पुलिया के पास मंगलवार देर रात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर पर सरेराह जानलेवा हमला हुआ। बदमाशों ने पहले उनकी पीठ में गोली मारी और फिर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नेता को तुरंत हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही है।

#kanpur
Oplus_0

नवाबगंज क्षेत्र के सिग्नेचर सिटी निवासी सोनू राठौर की छपेड़ा पुलिया पर पूजन सामग्री की दुकान है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे। जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंचे, घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमलावरों में साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट, अभिषेक और उनके अन्य साथी शामिल थे।

उन्होंने पहले सोनू की पीठ में गोली मारी और जब वह लहूलुहान होकर गिर पड़े, तो चाकुओं से लगातार वार किए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उनके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

#kanpur
Oplus_0

सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी और एडीसीपी कपिल देव सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एडीसीपी ने बताया कि सोनू राठौर और आरोपी पक्ष के बीच लंबे समय से एक दुकान को लेकर विवाद था। यही पुरानी रंजिश इस हमले का कारण मानी जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज बरामद की है, जिसमें हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं। देर रात हैलट अस्पताल के बाहर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल और रावतपुर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मुख्य आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...