Friday, February 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए बड़ा कदम,...

Kanpur : पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए बड़ा कदम, डीएम ने दिए कई इनडोर अस्पताल बनाने के निर्देश

एस.पी.सी.ए.की बैठक में उपस्थित न होने वाले सदस्यों को हटाया

Kanpur ।जिलाधिकारी श्जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम के लिए समिति (एस.पी.सी.ए.) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों को पशुओ के प्रति होने वाले अत्याचार को रोकने के ठोस प्रयास किए जाने के निर्देश दिए ।

एस.पी. सी. ए. घायल जीव -जंतुओ, पशु -पक्षियों का बेहतर इलाज कराते हुए उन्हें उक्त संस्था द्वारा बनाये गए निवास स्थल में रखा जाये। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी घायल जीव -जंतुओं, पशु -पक्षियों को एस.पी. सी. ए. द्वारा बनाये गए अस्पताल में पहुंचा सकते हैं, जहाँ उनका संस्था द्वारा बेहतर इलाज किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इच्छुक लोग उक्त संस्था के द्वारा स्वस्थ किये गए जीव – जंतुओं व पशु को रायपुरवा थाना के बगल में बने एस.पी. सी. ए. द्वारा निर्मित भवन से गोद ले सकते हैं। लोग अन्य किसी भी जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने समिति की बैठक में उपस्थित न होने वाले सदस्यों को हटाते हुए नए कर्मठ लोगों को समिति में शामिल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पशुपालन विभाग से घायल जीव- जंतु और पशु -पक्षियों के लिए कई इंडोर हॉस्पिटल का निर्माण करने के भी निर्देश दिए, उल्लेखनीय है कि उक्त संस्था का अस्पताल,लाल बंग्ला में अवस्थित है।

गौरतलब है कि संस्था का रजिस्ट्रेशन 2015 में हुआ था।संस्था के प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी व उपाध्यक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर आयुक्त, जिला वन अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...