Saturday, March 28, 2026
HomeखेलKanpur : सीएसजेएमयू एथलेटिक्स में भगत सिंह हाउस ओवरऑल चैंपियन

Kanpur : सीएसजेएमयू एथलेटिक्स में भगत सिंह हाउस ओवरऑल चैंपियन

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एथलेटिक्स की प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभाग के चार हाउसों के लगभग 127 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 100, 200 व 400 मीटर दौड़, 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले, शॉटपुट एवं लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

#kanpur

विश्वविद्यालय के एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंट्राम्यूरल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने किया। जबकि, समापन के मौके पर क्रीड़ा सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव
µ और इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा ने विजेताओं को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. प्रभाकर पांडे, सौरभ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार चौहान, एथलेटिक्स कोच राहुल दीक्षित समेत अन्य शिक्षक व प्रशिक्षक मौजूद रहे।

परिणाम::पदक तालिका में भगत सिंह हाउस ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 10 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। महाराणा प्रताप हाउस ने भी 10 पदक अर्जित कर मजबूत चुनौती पेश की, जबकि आजाद हाउस 7 पदकों के साथ तीसरे और शिवाजी हाउस 6 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।व्यक्तिगत स्पर्धाओं में प्रज्ञा कुशवाहा, सूरज यादव, अजीत, कीर्ति कमल, अंश व विशेष कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...