80 खिलाड़ी सेंट्रल कैंप के लिए चयनित
Kanpur । आवासीय क्रिकेट छात्रावास में प्रवेश के लिए आयोजित प्रदेशस्तरीय छात्रावास क्रिकेट का खिताब आजमगढ़ की टीम ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश भर के खिलाड़ियों में 80 खिलाड़ी सेंट्रल कोचिंग कैंप के लिए चुने जाएंगे। जो 15 से 29 अप्रैल तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट की बारीकियों में निपुणता हासिल करेंगे।
चयन समिति के प्रमुख ज्ञानेंद्र पांडेय ने प्रदेश भर से खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चिह्नित कियासोमवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने पहले खेलते हुए 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 65 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक 21 रन शौर्य ने बनाए। गेंदबाजी में अलीगढ़ के शिवम और सिद्धेश ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
उनका साथ नैतिक, आशुतोष और परमार्थ ने एक-एक विकेट लेकर दिया। जवाब में आजमगढ़ ने लक्ष्य को 12.3 ओवर में तीन विकेट पर 66 रन बनाकर हासिल किया। मैच के चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लेने वाले सिद्धेश मैन आफ द मैच चुने गए।


