Friday, March 13, 2026
HomeखेलKanpur : ईजीपीएल में अवस्थी सीड्स पावर, सन-एन-मून शाइनर्स और साध्वी लीजेंडर्स...

Kanpur : ईजीपीएल में अवस्थी सीड्स पावर, सन-एन-मून शाइनर्स और साध्वी लीजेंडर्स की जीत

Kanpur । एमराल्ड गार्डेन सोसाइटी की ओर से एमराल्ड गार्डेन प्रीमियर लीग (ईजीपीएल) सीजन–2 के तहत गुरुवार को खेले गए पहले मैच में अवस्थी सीड्स पावर ने खंडेलवाल जेम्स को आठ विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में सन-एन-मून शाइनर्स ने रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स को चार विकेट से मात दी। तीसरे मैच में साध्वी लीजेंडर्स को 100 रन से हराया।

एमराल्ड गार्डेन परिसर में खेले गए पहले मैच में खंडेलवाल जेम्स ने 12 ओवर में चार विकेट पर 96 रन बनाए। टीम से साक्षी ने 16, खुशी व रिता ने 15-15 रन बनाए, तो गेंदबाजी में खुशबू ने दो को आउट किया। जवाब में अवस्थी सीड्स पावर ने 10.5 ओवर में दो विकेट पर 100 रन बनाकर मैच जीता। जीत में स्वाति गुप्ता ने 27 रन और खुशबू ने 11 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एस बंसल ने एक को आउट किया। उम्दा प्रदर्शन के लिए स्वाति गुप्ता और खुशबू सर्राफ को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का सम्मान नूपुर जाखोदिया ने प्रदान किया। दूसरे मैच में रहेजा सुपर स्ट्राइकर्स ने 16 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। टीम से अभिषेक ने 28, एके अग्रवाल ने 27 व आदि अग्रवाल ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में यश कनोडिया ने तीन, आकाश साहू ने दो को आउट किया। जवाब में
सन-एन-मून शाइनर्स ने 12.5 ओवर में छह विकेट पर 181 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अवधेश ने 50, गौरव कनोडिया ने 41 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मनीष, मुदित और राघव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अवधेश साहू और यश कनोडिया को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नूपुर जाखोदिया ने दिया। तीसरे मैच में साध्वी लीजेंडर्स ने 16 ओवर में 283 रन बनाए।

टीम से विनीत रस्तोगी ने 44, वीके यादव और राघव अग्रवाल ने 36, श्रेयांश ने 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मुकेश जिंदल ने तीन व विशाल ने दो को आउट किया। जवाब में पायनियर मावेरिक्स की पूरी टीम 16 ओवर में 183 रन ही बना सकी। टीम से तेजस कनोडिया ने 38, गारिमा ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित जैन ने तीन, राघव ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राघव अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...