Wednesday, February 25, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर में ‘आवेग 2026’ का समापन, रेहान और अंशिका बने...

Kanpur : कानपुर में ‘आवेग 2026’ का समापन, रेहान और अंशिका बने श्रेष्ठ एथलीट

Kanpur । डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर डिफरेंशियली एबल्ड में दिव्यांगजन खेलकूद प्रतियोगिता आवेग 2026 का बुधवार को समापन हुआ। श्रेष्ठ एथलीट का खिताब बालक वर्ग में रेहान (एचबीटीयू) को तीन स्वर्ण पदक के साथ और बालिका वर्ग में अंशिका मिश्रा (एआईटीडी) को दो स्वर्ण पदक के साथ प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन टेबल टेनिस बालक वर्ग में वैभव पटेल ने प्रथम और विनोद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में आफरीन प्रथम और मोनिका राठौर द्वितीय स्थान पर रहीं। बैडमिंटन बालक वर्ग में विशाल कुमार प्रथम और आकाश शर्मा द्वितीय रहे, वहीं बालिका वर्ग में श्रुति शुक्ला प्रथम और शिल्पा मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहीं।
इंडोर गेम्स में शतरंज के बालक वर्ग में अभिषेक कुमार प्रथम और अनुभव दीक्षित द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में पायल प्रथम और मोनिका राठौर द्वितीय स्थान पर रहीं। कैरम के बालक वर्ग में राहुल प्रथम और उत्तम कुमार द्वितीय रहे, वहीं बालिका वर्ग में साइना खान प्रथम और श्रुति द्वितीय स्थान पर रहीं।
दौड़ प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में विनोद कुमार प्रथम, मोनू द्वितीय और आकाश तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर दौड़ में दिव्यांशी शुक्ला प्रथम, शिल्पा मिश्रा द्वितीय और मोनिका राठौर तृतीय स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में पायल प्रथम, तान्या द्वितीय और अलीना तृतीय स्थान पर रहीं। डिप्लोमा दिव्यांग वर्ग की चैंपियंस ट्रॉफी बालक वर्ग में विनोद कुमार और बालिका वर्ग में मानसी सिंह को प्रदान की गई।
डिग्री विंग की प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन बालक वर्ग में एआईटीडी और गर्ल्स में यूपीटीटीआई विजेता रहे।
फुटबॉल बालक वर्ग में पीएसआईटी और बालिका वर्ग में एआईटीडी विजेता बने। चेस बालक में केआईटी और बालिका में एआईटीडी विजेता रहे। टेबल टेनिस बालक सिंगल में अजय (यूपीटीटीआई) और बालिका सिंगल में साहिब (एआईटीडी) विजेता रहे। बालक डबल में हर्षित व रोहित (एआईटीडी) और बालिका डबल में आरोही व ईशू (यूपीटीटीआई) विजेता रहे।
क्रिकेट में एआईटीडी, वॉलीबॉल बालक में एचबीटीयू और बालिका में एआईटीडी, बास्केटबॉल बालक में पीएसआईटी और खो-खो में एआईटीडी विजेता रहे। 400 मीटर रिले रेस बालक में लव कुश (यूपीटीईटी) प्रथम, जुगनू (एआईटीडी) द्वितीय और तुषार (केआईटी) तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम के समापन मौके पर संस्थान के अधिकारियों और शिक्षकों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। ।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...