Kanpur। उत्तर प्रदेश जूनियर राज्य फेडरेशन एथलेटिक्स मीट के लिए जिला स्तरीय टीम चयन ट्रायल 2 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे से कानपुर डिफेंस फिजिकल एकेडमी, बम्बा रोड, नौबस्ता में आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चयनित एथलीट 8 और 9 अप्रैल को प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन प्रक्रिया एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर पूरी की जाएगी।
ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को अपना UID और एंट्री शुल्क साथ लाना अनिवार्य होगा, जिससे उसी दिन उनकी प्रविष्टि राज्य प्रतियोगिता के लिए सुनिश्चित की जा सके। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 27 अप्रैल 2006 से 26 अप्रैल 2010 के बीच निर्धारित की गई है।
यह चयन ट्रायल चयन समिति की देखरेख में संपन्न होगा, जिसमें रंजीत सिंह चौहान (अध्यक्ष), डॉ. सौरभ शुक्ला (निदेशक, केडीपीए), जी.के. गुप्ता (सचिव), रमेश चंद्र मिश्रा एवं दिनेश सिंह भदौरिया शामिल रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए दिनेश सिंह भदौरिया (मो. 8738927971) से संपर्क किया जा सकता है।


