Tuesday, January 13, 2026
HomeकानपुरKanpur : अटल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा उत्तर कार्यालय...

Kanpur : अटल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा उत्तर कार्यालय के लगी अटल विरासत प्रदर्शनी

Kanpur ।अटल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला कार्यालय में अटल विरासत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी ने किया

#kanpur

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए रमेश अवस्थी ने कहा अटल जी भारतीय राजनीति का चमकता सितारा थे अगर भारतीय राजनीति को समझना है तो अटल जी के जीवन को समझना होगा।अटल जी के जीवन का एक एक क्षण राष्ट को समर्पित था।वो भारतीय राजनीति के सर्वमान्य नेता थे।उन्होंने 24 दलों को लेकर सहज तरीके से सरकार चलाई।

 

उन्होंने किसी की परवाह न करते हुए निर्भीक होकर परमाणु परीक्षण कर भारत को शक्तिशाली राष्ट की पंक्ति में खड़ा किया।1980 में भाजपा की स्थापना से शुरू हुआ हमारा सफर इन 45 वर्षों में केंद्र में 11 वर्षों से हमारी सरकार है।और देश के 17 राज्यों में हमारी सरकार है।

#kanpur
धन्यवाद आभार प्रदर्शनी के संयोजक जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह ने किया
जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया प्रदर्शनी में अटल जी के जीवन से जुड़े पहलुओं से लेकर भारतीय जनता पार्टी के सतत् विकास को छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एम एल सी सलिल विश्नोई, विधायक नीलिमा कटियार,सुरेश अवस्थी,अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित,श्री कृष्ण दीक्षित बड़े जी,प्रमोद विश्वकर्मा,आकाश शुक्ला,अवधेश सोनकर हर्षित श्रीवास्तव लाला,आशा पाल, सुनीता गौड़,रोहित साहू,,संतोष शुक्ला,मुकेश भाटिया,शिवांग मिश्रा,अंशु ठाकुर, अक्षय द्विवेदी,रंजीता पाठक विनय पटेल,,ऋचा सक्सेना,कपिल गुप्ता,जितेंद्र विश्वकर्मा राजू, ऋतुराज मिश्रा, रवि पांडे,यश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...