Sunday, March 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : कानपुर के जेसीपी आशुतोष कुमार बने अपर पुलिस महानिदेशक

Kanpur : कानपुर के जेसीपी आशुतोष कुमार बने अपर पुलिस महानिदेशक

Kanpur । कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड आर्डर) 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष कुमार को पदोन्नति देकर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है। शासन ने आईजी रैंक के तीन अधिकारियों को पदोन्नत किया है, जिनमें लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा और अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार भी शामिल हैं।
आशुतोष कुमार ने अपने करियर में बस्ती रेंज में डीआईजी और लखनऊ पीएसी मुख्यालय में आईजी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। अगस्त 2025 में उन्होंने कानपुर में जेसीपी (लॉ एंड आर्डर) का पद संभाला।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक आशुतोष कुमार ईमानदारी, नेतृत्व और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके कार्यशैली और दृष्टिकोण को पुलिस सेवा की सर्वोत्तम परंपराओं का प्रतीक माना जाता है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनकी पदोन्नति पर शुभकामनाएँ दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...