Kanpur। वनडे सीरीज के फाइनल मुकाबले में गेंदबाजी से कमाल करने के बाद अर्शदीप सिंह ने अपने अंदाज में जमकर भागड़ा किया। अर्शदीप बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग के दौरान फिल्मी गीतों पर खूब थिरके।
उनको देखकर स्टेडियम में मौजूद सैकड़ों दर्शक जोश से लबरेज हो गए। स्टेडियम में अर्शदीप के भागड़े पर दर्शक दीर्घा में मौजूद क्रिकेट के दीवाने झूम उठे। अर्शदीप के बाउंड्री पर आते ही डीजे वाले ने भी पंजाबी गीत बजाकर उनका बखूबी साथ दिया।

