Monday, March 16, 2026
HomeखेलKanpur : अर्जुन सिंह की तूफानी पारी से कानपुर स्टारलेट की शानदार...

Kanpur : अर्जुन सिंह की तूफानी पारी से कानपुर स्टारलेट की शानदार जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में कानपुर स्टारलेट ने गोल्डन क्लब को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में एसएस क्लब ने राइडर क्लब को छह रन से हराया। पहला मुकाबले में राहुल सप्रू मैदान पर गोल्डन क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.3 ओवर में मात्र 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

टीम की ओर से राज सिंह ने 52 रन बनाकर संघर्षपूर्ण पारी खेली। कानपुर स्टारलेट के गेंदबाजी मे विकास सिंह ने चार विकेट, गुरविंदर सिंह और रजल श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर स्टारलेट की टीम ने मात्र 7.3 ओवर में दो विकेट खोकर 83 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

अर्जुन सिंह ने नाबाद 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। गोल्डन क्लब की ओर से विवेक बघेल और सौम्या पाल को एक-एक विकेट मिला। दूसरा मुकाबले में पीएसी मैदान पर एसएस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 300 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अरुण राय ने 77, दिव्यांश सिंह ने 66, सत्यम यादव ने 61 और आशुतोष गौरव ने नाबाद 59 रन की शानदार पारियां खेलीं।

राइडर्स क्लब के लिए आदित्य शुक्ला और अपूर्व सिंह ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में राइडर्स क्लब की टीम ने जोरदार मुकाबला करते हुए 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 294 रन ही बना सकी। टीम की ओर से शाश्वत बंदोह ने 96 और लविश श्रीवास्तव ने 79 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा अमन सिंह ठाकुर ने 34 और सचिन ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया। एसएस क्लब की ओर से अमन ने तीन विकेट और नीरज पाल ने दो विकेट हासिल किए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...