Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : महिला क्रिकेट को संवारेंगी अर्चना, यूपीसीए ने किया डायरेक्टर नियुक्त

Kanpur : महिला क्रिकेट को संवारेंगी अर्चना, यूपीसीए ने किया डायरेक्टर नियुक्त

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने प्रदेश में जूनियर महिला क्रिकेट को संवारने की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेटर अर्चना मिश्रा को सौंपी है। लंबे समय तक उप्र की महिला क्रिकेट टीम से खेलने वाली अर्चना बतौर खिलाड़ी, कोच, चयनकर्ता यूपीसीए में योगदान दे चुकी हैं।

उप्र क्रिकेट ने अब उन्हें उप्र जूनियर महिला क्रिकेट का डायरेक्टर बनाया है। वे इससे पहले उप्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और रेलवे टीम की मुख्य कोच रह चुकी हैं। रामादेवी निवासी अर्चना देवी उप्र की ओर से खेलते हुए प्रमुख महिला खिलाड़ियों में शुमार रहीं। अर्चना ने क्रिकेट के बाद उन्होंने अपनी अगली पारी 2002 में कोच व चयनकर्ता के रूप में शुरू की। अर्चना मिश्रा इंडिया चयन समिति के साथ उप्र की अंडर-23, अंडर-19, सीनियर टीम की मुख्य कोच भी रह चुकी हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...