Thursday, February 12, 2026
HomeखेलKanpur : जुगल देवी शिशु वाटिका में वार्षिक खेल प्रतियोगिता, बैडमिंटन-शतरंज में...

Kanpur : जुगल देवी शिशु वाटिका में वार्षिक खेल प्रतियोगिता, बैडमिंटन-शतरंज में दिखा छात्रों का दम

Kanpur । विकासनगर ​स्थित जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका (जय नारायण विद्या मंदिर परिसर) में गुरुवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन व शतरंज की स्पर्धाएं हुईं।प्रतियोगिता में 60 विद्या​र्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्त, जय नारायण विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता, जुगल देवी सरस्वती शिशु वाटिका की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया।

#kanpur

विजेता व प्रतिभागी विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन अंपायर रवि कुमार दीक्षित,अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, प्रबंधक राजीव अवस्थी, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी, उप
प्रधानाचार्या डॉ. नमिता गुप्ता व प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने पदक, प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भावना शुक्ला ने किया, जबकि संयोजन जय नारायण विद्या मंदिर के क्रीडाध्यक्ष आशुतोष सत्यम झा ने किया।

#kanpur

बैडमिंटन प्रतियोगिता के परिणाम: बालिका वर्ग में आराध्या शुक्ला ने फाइनल मुकाबले में आराध्या सिंह को 21-17 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। ईशवी कटियार और पायल सैनी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में श्रेयस झा ने सूर्यांश गुप्ता को 21-02 से हराकर विजेता बने, जबकि वेदांश मिश्रा और रौनक कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे।

शतरंज प्रतियोगिता के परिणाम:बालक वर्ग में ध्रुव ने शिवम कुमार को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष पाल और प्रिंस शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजली ने प्रथम और आयुषी ने द्वितीय
स्थान प्राप्त किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...