Kanpur । विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 32वीं वार्षिक खेलकूद
प्रतियोगिता दूसरे दिन शनिवार को कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने 100मी. दौड़,कबड्डी, खो-खो समेत अन्य प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाया।

परिणाम–बालक वर्ग में 100मी. दौड़ में कक्षा 12 के अनीस प्रथम रहे, तो बालिका वर्ग में कक्षा 11
की अंशी मौर्या ने बाजी मारी। बैडमिंटन बालिका वर्ग में कक्षा-10 की काव्या व खुशी की जोड़ी प्रथम रही। कबड्डी में ब्लू हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

खो-खो में ग्रीनहाउस विजेता रहा। प्रतियोगिता का संचालन आचार्य ओमप्रकाश व बासुदेव त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ आचार्य लक्ष्मीकांत शुक्ला, अरविन्द शंकर तिवारी, राजेश कुमार शुक्ला, विष्णुप्रकाश, काकोली मिश्रा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


