Sunday, March 15, 2026
HomeखेलKanpur : अंकुर पांडे का शतक, पटेल प्रॉपर्टीज दूसरे क्वालीफायर में

Kanpur : अंकुर पांडे का शतक, पटेल प्रॉपर्टीज दूसरे क्वालीफायर में

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सन्डे लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में ब्लू वारियर्स ने बीसीए लीजेंड को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज ने मेटा डोर फोम इलेवन को 77 रनों से हराया।

राहुल सप्रू मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए लीजेंड की टीम ने 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। टीम की ओर से जिमी चक ने 57, स्वर टंडन ने 54, अब्दुल रहमान ने 50, लविश श्रीवास्तव ने 36 और गुरविंदर ने 21 रन बनाए। ब्लू वारियर्स की ओर से राहुल तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू वारियर्स की टीम ने 29 ओवर में आठ विकेट खोकर 228 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

#kanpur

टीम की ओर से धर्मेन्द्र यादव ने मात्र 43 गेंदों में 89 रनों की धुआंधार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनके अलावा प्रसून दोसर ने 37, इन्द्रभूषण साहू ने 35 और मनिंदर सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। बीसीए लीजेंड की ओर से सौरभ दीवान ने तीन विकेट और अब्दुल ने दो विकेट लिए। धर्मेन्द्र यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

प�¥�एसी मैदान में खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल प्रॉपर्टीज ने 30 ओवर में सात विकेट पर 315 रन बनाए। अंकुर पांडे ने शानदार 100, गोपाल सिंह ने 85, रवीन्द्र आनंद ने 55 और आशीष बाजपेई ने 49 रन बनाए। तो गेंदबाजी में मेटाडोर फोम इलेवन से सौरभ सिंह ने तीन, मिशन गुप्ता ने दो को आउट किया। जवाब में मेटाडोर फोम इलेवन की टीम 29.5 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सौरभ सिंह ने 57, अविरल रावत ने 53 औà
�° रोहित गुप्ता ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में ध्रुव शुक्ला ने तीन विकेट, कृष्णा बाली ने और मो. जावेद ने दो-दो विकेट लिए। अंकुर पांडे को उनके शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब रविवार 22 मार्च को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले पटेल प्रापर्टीज और बीसीए लीजेंड के बीच खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...