Kanpur । केसीए की संडे लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पहले मैच में पटेल प्रॉपर्टीज ने नाइट स्कैचर्स को आठ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में बीसीए लीजेंड ने क्रेजी रेंजर्स को तीन विकेट से हराया। तीसरे मैच में ब्लू वॉरियर्स ने कलावती सुपर किंग्स को 128 रन से पराजित किया।
कल्याणपुर स्थित गीता देवी मैदान मैदान पर पहले मैच में नाइट स्कैचर्स की टीम 22.4 ओवरों में 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अखिलेश ने 30 और सिद्धार्थ ने 25 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंकुल जैन ने पांच, गोपाल सिंह न तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेल प्रॉपर्टीज की टीम ने 10.1ओवरों में दो विकेट पर 114 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।
सनी ने 25 रन बनाए,जबकि आशीष बाजपेयी ने नाबाद 36 और खींद्र आनंद ने नाबाद 50 रन की विस्फोटक
पारी खेली।मैन ऑफ द मैच अंकुल जैन को चुना गया। आरपीसीए मैदान पर दूसरे मैच में क्रेजी रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में सात विकेट
पर 215 रन बनाए। राहुल गांधी 47, मोहिब अंसारी 38, हिमांशु प्रधान 36 रन बनाए, तो गेंदबाजी में डॉ. इरफान, रहमान और राज सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए लीजेंड ने 29.1 ओवरों में सात विकेट पर 218 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। लविश श्रीवास्तव 66, धर्मेंद्र यादव 58 और जिमी चक 42 ने शानदार बल्लेबाजी की। मैन ऑफ द मैच में लविश श्रीवास्तव को दिया गया। सप्रू मैदान पर तीसरे मैच में ब्लू वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में आठ विकेट पर 312 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
दिनेश ने 74 रन, विजय भान ने नाबाद 49 और रोहित सिंह ने नाबाद 40 रन बनाए। गेंदबाजी में आशीष चौरसिया ने तीन विकेट, विशाल और उमाशंकर ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में कलावती सुपर किंग्स पेनाल्टी ओवर के साथ 25 ओवरों में 184 रन ही बना सकी। राहुल सिंह ने 54 और गुरुमीत ने नाबाद 64 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। मैन ऑफ द मैच दिनेश को चुना गया।


