मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 14 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : काठमांडू में चमके कानपुर के प्रणव, ताइक्वांडो में कांस्य
खेल

Kanpur : काठमांडू में चमके कानपुर के प्रणव, ताइक्वांडो में कांस्य

Akash Chaudhary

Kanpur । नेपाल की राजधानी काठमांडू में 16 से 20 फरवरी तक इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियन​शिप हुई। इसमें शहर के टीएफसी फिटनेस क्लब पनकी के ​खिलाड़ी प्रणव ओझा ने पूमसे अंडर-30 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रणव की इस सफलता में टीएफसी फिटनेस क्लब के कोच करुणेंद्र वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत ने खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस उपलब्धि पर क्लब की निदेशक सुनीता मिश्रा समेत अन्य सदस्यों ने प्रणव ओझा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।