Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में मंगलवार को एक मैच खेला गया। इसमें अनंत की अर्द्धशतकीय पारी के दम पर कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने कानपुर क्रिकेट एकेड
मी को 40 रन से पराजित किया।
किदवईनगर स्थित बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 185 रन बनाए। टीम से शिवांश सिंह ने 39, अक्षतराज ने 34, तेजस्व तिवारी ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में फैज ने तीन व अंश ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने 31 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाए।
- टीम से अनंत कुमार मिश्रा ने 88 रन की अर्द्धशतकीय पारी व कार्तिकेय व सुमित ने 30-30 रन का योगदान दिया, तो गेंदबाजी में आकाश, सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच अनंत कुमार मिश्रा को चुना गया। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।


