Saturday, February 28, 2026
HomeखेलKanpur : आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स और गार्जिया जाइंट्स ने जीते मुकाबले

Kanpur : आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स और गार्जिया जाइंट्स ने जीते मुकाबले

Kanpur । मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी में एनपीएल सीजन-3 के पहले मैच में आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स ने बंशीवाला इलेवन को 10 विकेट से मात दी। दूसरे मैच में गार्जिया जाइंट्स ने शैलेंश सुपरस्टार्स को 72 रन से पराजित किया।एनआरआई सिटी परिसर के मैदान पर पहले मैच में आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 308 रन बनाए।
इसमें यश कनोडिया ने 72, तेजस कनोडिया ने 62 व गौरव ने 59 रन की अर्द्धशतकीय पारियां खेली, तो गेंदबाजी में ऋषि खंडेलवाल ने चार, अभिनव ने दो को आउट किया। जवाब में बंशीवाला इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 298 रन ही बना सकी।
इसमें अभिनव ने सर्वाधिक 74 व ईशान कपूर ने 60 रन की पारी खेली,तो गेंदबाजी में अनुराग ने दो, दीपक, यश, तेजस, सचिन, निशांत ने एक-एक को आउट किया।
 एनआरआई सिटी परिसर में खेले गए दूसरेे मैच में गार्जिया जाइंट्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 334 रन बनाए। इसमें पदम ने 178 रन की शतकीय पारी खेली, तो अमल ने 56 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में अर्जुन चौहान ने दो को आउट किया।
जवाब में शैलेश सुपरस्टार्स की पूरी टीम 19.3 ओवर में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें शुभम ने 125 रन की शतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में अमल ने तीन, विपिन ने दो को आउट किया। श्रेष्ठ खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब पदम को दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...