कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी तक मुरादाबाद में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेंगी। इसके लिए जिला व मंडल स्तरीय चयन व ट्रायल का आयोजन 23 जनवरी 2026 को राज नारायण खेल विकास संस्थान, लाल्हेपुर (उदयपुर), कानपुर में किया जाएगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह 10 बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर दो बजे से आयोजित होगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय व स्थल पर जन्मतिथि प्रमाण पत्र व आधार कार्ड के साथ ट्रायल में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी कुश्ती प्रशिक्षक रामसजन यादव (मो. 7376320146) से संपर्क कर सकते हैं। फ्रीस्टाइल कुश्ती में ट्रायल भार वर्ग 57 से 125 किग्रा तक और ग्रीको-रोमन कुश्ती के ट्रायल भार वर्ग 55 से 130 किग्रा तक निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने दी।
Kanpur : कानपुर के पहलवानों को मौका, 23 जनवरी को कुश्ती ट्रायल

RELATED ARTICLES
MOST POPULAR
New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल
डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...

