Saturday, February 21, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर क्लब में देशभर की 26 जोड़ियों के साथ ब्रिज...

Kanpur : कानपुर क्लब में देशभर की 26 जोड़ियों के साथ ब्रिज टूर्नामेंट का रोमांचक आगाज

लखनऊ की एके सिन्हा–किंगशुक भट्टाचार्य जोड़ी पहले राउंड में अव्वल

Kanpur । कैंट स्थित कानपुर क्लब में शुक्रवार को 25वें ऑल इंडिया सर पदमपत सिंहानिया मेमोरियल इनविटेशनल पेयर्स ब्रिज टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 26 शीर्ष जोड़ियाँ भाग ले रही हैं।

#kanpur

प्रतियोगिता में कुल 13 टेबलों पर 26 जोड़ियों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। सभी जोड़ियाँ एक-दूसरे के खिलाफ कुल 15 मुकाबले खेलेंगी। पहले दिन तीसरे राउंड के बाद लखनऊ और पश्चिम बंगाल की एके सिन्हा–किंगशुक भट्टाचार्य की जोड़ी 47.06 विक्ट्री प्वाइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर रही।

पश्चिम बंगाल की प्रोसेनजीत मन्ना–प्रसून मुखोपाध्याय की जोड़ी 45.77 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि मुंबई और पश्चिम बंगाल की गोपीनाथ मन्ना–पिंयूष बरई की जोड़ी 40.55 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इसके अलावा अविजीत सरकार–डॉ. मुकुंद जगन्नाथन, सुमित मुखर्जी–मोनिका जाजू, हर्ष जलान–आशीष मल्होत्रा, विभास टोडी–सत्यवत लाहिरी सहित कई अनुभवी खिलाड़ियों की जोड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...