Sunday, February 8, 2026
HomeखेलKanpur : अमृतसर,बंगाल,मेरठ और केलीकट ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Kanpur : अमृतसर,बंगाल,मेरठ और केलीकट ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Kanpur । ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को क्वार्टरफाइनल मैच खेले गए। इसमें गुरू नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, एडमास विश्वविद्यालय बंगाल, आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ और यूनिवर्सिटी ऑफ केलीकट ने जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित आयोजित चैंपियनशिप में क्वार्टरफाइनल मैच आईआईटी मैदान और डीपीएस आजादनगर के मैदान पर खेले गए।
पहले मैच में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर ने अन्नामलाई विश्वविद्यालय तमिलनाडु को 4-0 से पराजित से हराया।
दूसरे मैच में एडमास विश्वविद्यालय बंगाल ने यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता को 1-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी मेरठ ने एमजी यूनिवर्सिटी कोट्यम को 1-0 से मात दी। चौथे मैच में यूनिवर्सिटी ऑफ केलीकट ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर को 5-0 से पराजित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...