Sunday, February 15, 2026
HomeखेलKanpur : अमित ने बल्ले और गेंद से ढाया कहर, द ए-टीम फाइनल...

Kanpur : अमित ने बल्ले और गेंद से ढाया कहर, द ए-टीम फाइनल में

Kanpur । ऑल बैंकर्स क्रिकेट लीग में शनिवार को सेमीफाइनल मैच में द ए-टीम ने यूबीआई हीरोज कानपुर को 39 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जाजमऊ स्थित एवरेस्ट क्रिकेट मैदान द ए-टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाए।

इसमें अमित ने नाबाद 82 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एसएफ अहमद ने चार, सुनील सिंह व जतिन ने दो-दो को आउट किया। जवाब में यूबीआई हीरोज कानपुर की पूरी टीम 21.5 ओवर में 144 रन पर ऑलआउट हो गई।

जतिन ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमित ने पांच और हितेश ने चार को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अमित को चुना गया। अब फाइनल मैच 26 अप्रैल को बैंकिग लीजेंड बनाम द ए-टीम के बीच जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...