Tuesday, March 3, 2026
HomeखेलKanpur : कानपुर के पहलवानों का कमाल, राष्ट्रीय कुश्ती में 12 पदक...

Kanpur : कानपुर के पहलवानों का कमाल, राष्ट्रीय कुश्ती में 12 पदक पर कब्जा

Kanpur । तमिलनाडु में 26 फरवरी से 1 मार्च तक बालक व बालिका अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन​शिप हुई। इसमें शहर के पहलवानों ने उत्तर प्रदेश टीम की ओर से खेलते ह़ुए एक स्वर्ण समेत छह रजत और पांच कांस्य पदकों पर कब्जा जमाकर प्रदेश व शहर का नाम रोशन किया है। पहलवानों ने कुल 12 पदक जीते।

परिणाम::बालिका कुश्ती में छह पदक प्राप्त किए। इसमें 39 किग्रा. में रागिनी, 58 किग्रा. में कौशिकी और 66 किग्रा. में आयुषी सागर तीनों ने रजत पदक प्राप्त किए। जबकि 36 किग्रा. में सोनम, 54 किग्रा. में दीपांशी और 62 किग्रा. में प्रज्ञा तीनों ने कांस्य पदक जीता।
बालक फ्री स्टाइल स्पर्धा में 85 किग्रा. भार वर्ग में कानपुर के विवेक चौहान ने हरियाणा के जितेश को हराकर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

62 किग्रा. में अंश कुमार ने रजत और 38 किग्रा. में समीर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ग्रीको रोमन शैली में 52 किग्रा. वर्ग में तुषार ने रजत पदक जीता। वहीं 44 किग्रा. में सोनू और 75 किग्रा. में अनन्त ने कांस्य पदक हासिल कर टीम की झोली में और सफलता जोड़।

टीम के कोच रामसजन यादव, अमलेश यादव, कृष्णकांत यादव, जितेंद्र राणा, ऋषि श्वेत सिंह, अंकित तिवारी, राम जनम यादव, वर्षा राजे और दिव्यांशु के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।वर्षा टीम की कमान सबइंस्पेक्टर के हाथों में यूपी महिला टीम की कमान इस प्रतियोगिता में कानपुर की रहने वाली वर्षा राजे के हाथों में दी गई थी।

वर्षा राजे वर्तमान में सोनीपत में सबइंस्पेकर के पद पर तैनात है। उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत प्रतियोगिताओं की तैयारियों और खुद भी कुश्ती में प्रतिभाग करने के लिए शामिल किया गया है। उनकी देखरेख में यूपी बालिका टीम ने कुल छह अपने अपने नाम किए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...