Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur : केपीएल के सभी कप्तानों का हुआ ऐलान,

Kanpur : केपीएल के सभी कप्तानों का हुआ ऐलान,

दो मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों का ट्रेनिंग सेशन शुरू

Kanpur: ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो मार्च से शुरू हो रही कानपुर प्रीमीयर लीग (केपीएल) के सभी छह टीमों के कप्तानों की घोषणा मंगलवार को हुई। साथ ही इन सभी कप्तानों ने भरोसा दिलाया कि वह केपीएल के रोमांच को चार-चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
ग्रीनपार्क स्थित मीडिया सेंटर में हुई प्रेसवार्ता में आज सभी टीमों के कप्तानों से परिचय कराया गया। जिसमें टीएचएस ब्लास्टर्स आर्यनगर से सतनाम सिंह, कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंद नगर से फैज अहमद, कैंट स्पार्टंस से मानिक बेरी, सीसामऊ सुपर किंग्स से आर्दश सिंह, मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर से मो. शारिम और गंगा बिठूर से प्रशांत अवस्थी को कप्तान बनाया गया है।

#kanpur

प्रेसवार्ता में सभी टीमों के कप्तानों ने बताया कि उनकी टीम की तैयारियां दो मार्च से शुरू होने वाले मुकाबलों के लिए तेजी से चल रही है। टीम के सभी खिलाड़ियों में तालमेल भी बैठाया जा चुका है। उन्होंने केसीए चेयरमैन डा. संजय कपूर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने शहर के खिलाड़ियों को केपीएल का काफी बड़ा मंच उपलब्ध कराया है। यकीनन इस टूर्नामेंट में हमारे बीच के कई खिलाड़ी यूपीसीए चयनकर्ताओं को अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचेंगे। जिससे यूपी टी-20 लीग व बोर्ड ट्रॉफी में वह अपना स्थान सुनिश्चित कर सके। खासतौर से युवा खिलाड़ी पहली बार ग्रीनपार्क के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहली बार फ्लड लाइट में खेलेंगे, जो उनके प्रदर्शन को काफी बढ़ावा देगा।

केसीए के कई खिलाड़ियों का गैरमान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में खेलने को लेकर लगे बैन पर इन कप्तानों ने कहा कि वह अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। यदि वह यूपीसीए व उनकी इकाइयों से हटकर काम करेंगे, तो कैसे क्रिकेट में अपना कैरियर बना पाएंगे। केपीएल में खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है, हो सकता है कि अब यह खिलाड़ी ऐसी गलती न दोहराए।
चाइनामैन कुलदीप यादव व अंकित राजपूत के केपीएल के ब्रांड एम्बेस्डर बनाये जाने पर कप्तानों ने कहा कि निश्चित ही दोनों खिलाड़ियों ने शहर का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है।

यह दोनों सीनियर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में शामिल होकर सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को उच्च स्तर का बनाने का काम करेंगे। प्रेसवार्ता में कप्तानों के साथ उनके कोच, केपीएल कमिश्नर अश्वनी कोहली, वेन्यू डायरेक्टर संजय तिवारी, सीईओ मनीष मेहरोत्रा, मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब, सुशील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...