Monday, February 16, 2026
HomeखेलKanpur : अखंड प्रताप का ऑलराउंड शो, फ्रेन्डस को मिली शानदार जीत

Kanpur : अखंड प्रताप का ऑलराउंड शो, फ्रेन्डस को मिली शानदार जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में सोमवार को एक मैच खेला गया। इस मुकाबले में फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीडीएस क्रिकेट एकेडमी को 40 रनों से शिकस्त दी।

काकादेव के गुरू गोविंद सिंह मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी की टीम 29.2 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए आर्यन पाल ने 88 रन और अखंड प्रताप ने 85 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जीडीएस की ओर से युवराज सिंह ने तीन विकेट, कन्हैया और शान्तनु सिंह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 27 ओवर में 178 रन पर सिमट गई।

टीम के लिए रूद्र सिंह ने नाबाद 67 रन, शान्तनु सिंह ने 32 रन और आदित्य ने 18 रनों का योगदान दिया। फ्रेन्डस की ओर से अखंड प्रताप चार विकेट और निर्मित श्रीवास्तव ने दो विकेट झटके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अखंड प्रताप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...