Kanpur । डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिव्यांगजन में चल रहे खेल महोत्सव आवेग 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं हुई।इसमें एआईटीडी की बालिकाओं कई वर्गों में पदक जीते। लॉन्ग जंप बालक की प्रतियोगिता में एआईटीडी के जुगनू ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि यूपीटीटीआई के लवकुश को रजत और मुशर्रफ को कांस्य पदक मिला।
तो, लॉन्ग जंप बालिका में यूपीटीटीआई की श्वेता प्रथम, एआईटीडी की रिचा द्वितीय और अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं। जैवेलिन थ्रो बालिका में एआईटीडी की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन रहा, इसमें अंशिका मिश्रा ने प्रथम, अनुष्का सिंह ने द्वितीय और रिचा त्रिपाठी ने तृतीय स्थान हासिल किया। हाई जंप बालिका में एआईटीडी की अंशिका सिंह प्रथम, यूपीटीटीआई की देवानी द्वितीय और एआईटीडी की अंशिका मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो बालक में एचबीटीयू के रिहान ने पहला स्थान प्राप्त किया, एआईटीडी के अनिल कुमार दूसरे और यूपीटीटीआई के मोहित शाक्य तीसरे स्थान पर रहे।
डिस्कस थ्रो बालिका में यूपीटीटीआई की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में माधवी शुक्ल प्रथम, पूर्णिमा सिंह द्वितीय और श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं। डिप्लोमा विंग के दिव्यांग छात्रों की लॉन्ग जंप बालक स्पर्धा में विनोद कुमार प्रथम, विशाल कुमार द्वितीय और आकाश शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। शॉट पुट बालिका डिप्लोमा में पुष्पेंद्र कुमार ने प्रथम, राहुल मद्धेशिया ने द्वितीय और बृजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट बालिका डिप्लोमा में मानसी प्रथम, तान्या सिंह द्वितीय और दिव्यांशी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं।

