Wednesday, April 15, 2026
HomeकानपुरKanpur : कृषि शिक्षा शोध एवं प्रसार रणनीतियों पर कृषि अधिकारी एवं...

Kanpur : कृषि शिक्षा शोध एवं प्रसार रणनीतियों पर कृषि अधिकारी एवं वैज्ञानिकों ने किया मंथन

Kanpur ।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चल रहे राज्य कृषि अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों की पैनल डिस्कशन में आज कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में भविष्य की रणनीतियों पर विचार मंथन हेतु कार्यक्रम के दूसरे दिन कृषि अधिकारियों द्वारा कृषि वैज्ञानिकों,शिक्षकों और छात्रों के साथ विभिन्न शोध योजनाओं और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवोन्मेषी प्रयोगों, न्यू एजुकेशन पॉलिसी और छात्रों की समस्याओं के संबंध में वार्ता हुई जिसमें छात्रों ने शोध हेतु धनराशि में वृद्धि और छात्रवृत्ति का समय से ना आने, छात्रावास में सुविधाओं के आधुनिकीकरण की आवश्यकता जताई। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सेवाओं के विज्ञापित पदों हेतु विभिन्न संकायों कि अभ्यर्थियों की एलिजिबिलिटी के संदर्भ में भी विद्यमान विसंगतियों के बिंदुओं को रेखांकित किया।

#kanpur

विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशाला में हो रहे नए शोध और परीक्षणों के संदर्भ में भी राज्य सरकार के अधिकारियों ने बहुत ही गहनता से निरीक्षण किया तथा सब्जियों फलों दूध आदि में विभिन्न प्रकार के पेस्टिसाइड रेसिड्यू की जांच के संदर्भ में विस्तृत जानकारी पर चर्चा की जिससे किसी भी खाद्य पदार्थ में पेस्टिसाइड की मात्रा का विश्लेषण प्रयोगशालाओं में किया जा रहा है ।

 

 

 

 

 

 

 

गृह विज्ञान संकाय में निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में छात्राओं द्वारा किए जा रहे प्रयोगों की सराहना की गयी।अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर सी एल मौर्य द्वारा राज्य सरकार के डेलिगेशन के साथ सब्जी विज्ञान विभाग के अंतर्गत जापान के सहयोग से चलाई जा रही शोध परियोजना का निरीक्षण किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सर्वेश कुमार द्वारा किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!