Kanpur । राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया ताइक्वांडो लीग-2025 में शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दिन अलग-अलग वर्ग में ताइक्वांडो के मुकाबले हुए। इसमें ओवरऑल आगरा चैंपियन और लखनऊ उपविजेता रहा। विजेताओं को मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,गोविद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवकांत मिश्र ने पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संचालन सतीश कुमार ने किया। इस मौके पर रोमी सिंह,
तुषार आदि मौजूद रहे।
जूनियर वर्ग के परिणाम-अंडर-24 किलो. वर्ग में जालौन की आद्या शक्ति ने स्वर्ण,कानपुर की शवी स्वर्णकार ने रजत, प्रयागराज की कृपा और उनाइजा फातिमा ने कांस्य पदक जीता।अंडर-26 किलो. वर्ग में बरेली की सताक्षी ने स्वर्ण, कानपुर की ओजस्वनी ने रजत,सीतापुर की नूर फातिमा व बिजनौर की रोजनशीद ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-32किलो. वर्ग में कानपुर की अर्चिसा कुशवाहा ने स्वर्ण, महाराजगंज की शिवानी ने रजत, वाराणसी की सानवी और कानपुर सनमिता ने कांस्य पदक जीता।अंडर-35 किलो. वर्ग में कानपुर की सनाया पाल ने स्वर्ण, हरदोई की आग्रिमा ने रजत,कानपुर की प्रतिष्ठा और मिर्जापुर की ब्यूटी ने कांस्य पदक जीता।
सबजूनियर वर्ग के परिणाम-अंडर-29 किलो. वर्ग में मुरादाबाद की दिव्यांशी ने स्वर्ण, कानपुर की तौशी ने रजत, लखनऊ की पंखुड़ी और गोरखपुर की अंशिका ने कांस्य पदक जीता।अंडर-38 किलो. वर्ग में आगरा की तृषा ने स्वर्ण, कानपुर की तेजस्वी ने रजत, चंदौली की आयशा और गाजीपुर की अर्पिता ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-41 किलो. वर्ग में गाजीपुर की नव्या ने स्वर्ण, गोरखपुर की प्रगति ने रजत, अलीगढ़ की योगिता और देवरिया की शुभी ने कांस्य पदक जीता। अंडर-51 किलो. वर्ग में बरेली की वैष्णवी ने स्वर्ण, देवरिया की अदिति ने रजत, कानपुर की साक्षी और फिरोजाबाद की वंशिका ने कांस्य पदक जीता।