Sunday, April 5, 2026
HomeकानपुरKanpur : ओलावृष्टि के बाद विधायक मैथानी ने बिजली व्यवस्था सुधारने के...

Kanpur : ओलावृष्टि के बाद विधायक मैथानी ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए किया क्षेत्र का दौरा

Kanpur । नगर में कल रात हुई भारी ओलावृष्टि के बाद सड़क और विद्युत व्यवस्था पर बड़े पैमाने पर असर पड़ा। अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को बिजली और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के लिए विधायक सुरेंद्र मैथानी ने केस्को एमडी सैमुअल पॉल के साथ क्षेत्र के विभिन्न सबस्टेशनों और प्रभावित मार्गों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुरक्षित रूप से शुरू की जाए और सड़क पर पड़े पेड़ व बिजली पोल हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति शाम 4 बजे से रात 8-9 बजे तक सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

इस मौके पर केस्को की इंजीनियरिंग और टेक्निकल टीम, नगर आयुक्त, जिला प्रशासन के अधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि किसी भी बड़े फॉल्ट या हादसे से बचते हुए बिजली और पानी की सुविधा जनता तक जल्द पहुंचाई जाए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...